रायपुर

पॉक्सो मामले में पिता को बीस साल कठोर कारावास
21-Feb-2025 3:24 PM
पॉक्सो मामले में पिता को बीस साल कठोर कारावास

लडक़ी को धमका कर करता था रेप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी।
तिलदा नेवरा इलाके में 16 साल की नाबालिग के साथ जबरदस्ती रेप करने वाले को फस्ट ट्रेक कोर्ट अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सोम ने पॉक्सो मामले में आरोपी पिता को बीस वर्ष की कठारे कारावास की सजा सुनाई है। 

अभियोजन का मामला इस प्रकार है कि, पीडिता ने अक्टुबर 2022 में महिला थाना, में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10-11 माह पूर्व दीपावली के दिन  बज वह घर में सो रही थी। उसका पिता रात में कमरे में आकर उसका मुंह दबाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। और किसी को इस बारे में बताने पर मां, बहन और भाई को जान से मारने की धमकी देता था। इसी प्रकार उसके पिता ने उसके साथ कई बार- बार रेप करता रहा। परेशान होकर किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां एवं बुआ को पूरी बात बतायी। जिसके बाद पीडिता ने तिलदा नेवरा थाना जाकर अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराई। 

पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पिता के विरूद्ध धारा 376(2) (एन), 506 भा.दं.सं. एवं धारा 4, 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर किया। जिसे रायपुर में फास्ट ट्रेक  कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर पीडिता सहित परिवार वालों से पूछताछ कर गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पिता को दोषी होना पाया गया। जिसपर फास्ट ट्रेक कोर्ट अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सोन ने पॉक्सो मामले में आरोपी पिता को बीस वर्ष का कठोर कारावास और अर्थदण्ड से दंडित किया है।


अन्य पोस्ट