रायपुर

11 मवेशी ले जा रहे 4 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक भी बरामद
21-Feb-2025 3:20 PM
11 मवेशी ले जा रहे 4 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक भी बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी।
अवैध रूप से मवेशी परिवहन करते माना की ओर आ रहे 1 अंतर्राज्यीय सहित 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं 

मुखबीर की सूचना पर माना पुलिस ने टेमरी सिग्नल के पास नाकेबंदी की थी। इसी दौरान आ रहे तिरपाल बंधे  मिनी ट्रक को आता देखकर रूकवाया ।उसमें 04 व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम विकास कुमार वर्मा, संतोष यादव, शेष नारायण यादव एवं ख़ोरबहारा यादव  बताया। ट्रक  के पीछे जाकर  तिरपाल को खोलकर देखने पर डाला में मवेशी थे। मवेशियों के संबंध में  किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। 

इस पर चारों को गिरफ्तार कर उनसे 11 मवेशी, अशोक लिलैंड मिनी ट्रक   सी जी 04 एन पी 9077 को जप्त कर  धारा 11(1) घ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का अपराध दर्ज किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी-विकास कुमार वर्मा पिता मांलखन वर्मा 26 निवासी कबीर आश्रम के पास वार्ड नंबर 04 चौरंग थाना सिमगा। संतोष यादव निवासी यादव मोहल्ला वार्ड नंबर 08 लिटिया दादर  बागबाहरा।शेष नारायण यादव ग्राम लालपुर शिव मंदिर के पास बागबाहरा। ख़ोरबहारा यादव वार्ड नंबर 02 हाथी सर अहीर पर तार बोर्ड थाना तारबो?  नवापाड़ा ओडिशा।


अन्य पोस्ट