रायपुर

पत्नी का ईलाज कराने अस्पताल गया था, घर में तिजोरी साफ हो गई
21-Feb-2025 3:19 PM
पत्नी का ईलाज कराने अस्पताल गया था, घर में तिजोरी साफ हो गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी।
विधानसभा इलाके के ग्राम  पचेड़ा के एक मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर सूने मकान से नगदी और 95 हजार के जेवर चोरी कर ले गया। पचेड़ा निवासी नितीन ठाकरे ने इसकी रिपोर्ट कल शाम विधान सभा थाना में दर्ज कराई कि बुधवार दोपहर 12.30 बजे घर मे ताला बंदकर अपने पत्नी को इलाज के लिए हेरीटेज अस्पताल, गया हुआ था। घर से जाते समय उसने मकान में ताला लगाया था। पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया। और दूसरे दिन शाम को शाम घर आया तो देखा तो देखा की घर के मेन गेट मे लगा ताला टुटा हुआ था। नितीन ने घर के अंदर जाकर देखा तो हॉल में सारा सामान  बिखरा पड़ा था। फिर वह कमरे में जाकर देखा तो वहां रखी आलमारी खुला हुआ और उसमें रखे 15 सौ रूपए नगदी और पत्नी के सोने चांदी के जेवर नहीं थे। कोई अज्ञात चोर 18-19 की रात में मकान का ताला तोडक़र कमरे के अंदर से नगदी और सोना, चांदी के जेवर कुल 95 हजार की चोरी कर ले गया। नितीन ने चोरी की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 305ए का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

उधर आरंग में अग्रवालपारा आरंग से टाईल्स ठेकेदार रवि लोधी की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। रवि सुबह मजदूरों को काम पे लगाने अग्रवाल पारा गया हुआ था। और खुद भी वहीं काम कर रहा था। उसने वहीं घर के सामने गाड़ी खडी किया था। जो शाम को वहां नहीं मिला। अज्ञात चोर बाइक का लॉक तोड़ उसे चुरा ले गया।  


अन्य पोस्ट