रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 21 फरवरी। पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू के बेटे यशवंत साहू ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है। वे लगभग 12 हजार वोटों से विजयश्री हासिल किया है।
आज यशवंत साहू ने जीत का प्रमाण पत्र लिया। उनके विजयी होने पर गृहग्राम तोरला सहित पूरे जिला पंचायत क्षेत्र के गांवों एवं अभनपुर विधानसभा में खुशी की लहर देखी जा रही है। हरेक गांव में फटाके फोडक़र कांग्रेसजन एवं उनके समर्थकों द्वारा उत्साह मनाया जा रहा है। इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू ने तोरला कठिया, तर्रा, नवागांव, उगेतरा, खरखराडीह, तेंदुवा, वेरिया, बंजारी, कुर्रु, मंदलोर, पोड़, डंगनिया, जौंदा, जौंदी, चंपारण, सेम्हरा टीला, मोथीडीह, भुरका, घोरम_ी, डोमा, तामासिवनी, चरोदा, मिलाई, खपरी, गिधवा, छटेरा, बनवरौदा, गौर भांठा, कुम्हारी सहित समूचे अभनपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों एवं अपने क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के लिए वे सदैव सजग रहकर जनता के संपर्क में निरंतर बने रहेंगे। हर सुख-दुख में सहभागी होंगे और अपने पिताश्री के पदचिन्हों पर चलते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। अपने इस जीत का श्रेय क्षेत्र के मतदाताओं तथा कार्यकर्ताओं को दिया है। कहा कि जिस तरह से आपने मुझ पर विश्वास कर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है मैं कभी भी विश्वास को खंडित नहीं करूंगा। आपके विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरूंगा। चुनाव में विजयश्री हासिल करने पर उन्होंने अपने पिता धनेन्द्र साहू का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर, फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया का स्वागत किया।
इनकी जीत पर अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे, युवा कांग्रेस अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष जयवर्धन बघेल, राकेश बघेल, सोनजीत ध्रुव, वीरेंद्र प्रताप सिन्हा, पार्थ वैष्णव, रोमलाल डहरिया, मणीसेन गहिरवारे, नीलकमल साहू, आदि लोग ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।