रायपुर
30 फीट की बिल्डिंग 6 फीट का ग्रीन कवर
20-Feb-2025 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 फरवरी। यह कलेक्टोरेट भवन है। यहां भी काम सरकारी जैसा ही हो रहा है। सप्ताहभर से अधिक हो गया है। लेकिन भवन का प्लास्टरीकरण पूरा नहीं हो पाया है। और उड़ते धूल से स्टॉफ और आम लोग परेशान हैं। पिछले दिनों इस आशय की खबर और तस्वीर प्रकाशित होने के बाद ठेकेदार ने ग्रीन कवर लगाया। तीन मंजिला यानी कम से कम 35 फीट का यह भवन है, और कवर लगा है। इसके 6वें हिस्से के बराबर 6 फीट, लेकिन लोग इस धूल से ज्यादा बिना हेलमेट के कलेक्टोरेट पहुंचने से हो रही ट्रैफिक पुलिस की वसूली से परेशान हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे