रायपुर

कुंभ खत्म हो रहा और प्रयागराज के लिए उड़ान
20-Feb-2025 8:37 PM
कुंभ खत्म हो रहा और प्रयागराज के लिए उड़ान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 फरवरी। बिलासपुर से प्रयागराज मंगलवार और गुरुवार के अतिरिक्त रविवार 23फरवरी को भी अलाइंस एयर उड़ान संचालित कर रही है । इसके अतिरिक्त जगदलपुर से प्रयागराज भी एक उड़ान प्रारंभ कर रहा है। एयर ट्रैवल मार्केट में चर्चा है कि जब कुंभ समाप्ति की ओर है तब सरकारी कंपनी एलायंस जगदलपुर से उड़ान शुरू कर रहा है। 22 फरवरी को यह उड़ान दोपहर 1.30 बजे जगदलपुर से टेकऑफ कर 4 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में 4.30 बजे उडक़र शाम 7 बजे जगदलपुर लैंड करेगा। यहां बता दें कि पूरे कुंभ के दौरान बड़ी मांग रही है । कुंभ के ऱायपुर-प्रयागराज से लिए छोटे एटीआर विमान होने की वजह से लोगों ने रायपुर कोलकाता और वहां से प्रयागराज का सफर किया । इतनी मांग के बावजूद उड़ाने संचालित न करना समझ से परे है।


अन्य पोस्ट