रायपुर

सीतापुर में हल्की बारिश हुई, कल बस्तर में संभावना
20-Feb-2025 8:36 PM
सीतापुर में हल्की बारिश हुई, कल बस्तर में संभावना

रायपुर, 20 फरवरी। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर स्थित है। एक द्रोणिका बांग्लादेश से छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसकी वजह से आज सरगुजा के सीतापुर में हल्की बारिश हुई। वहीं कल बस्तर संभाग में बारिश होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट