रायपुर

मंत्री, सांसद, विधायक, और पार्षदों का कुंभ स्नान
20-Feb-2025 8:35 PM
मंत्री, सांसद, विधायक, और पार्षदों का कुंभ स्नान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 फरवरी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में सपरिवार स्नान किया। अगिरवाव, पारिवारिक शोक की वजह से 13 फरवरी को सीएम साय,मंत्रियों सांसद विधायकों के सामूहिक स्नान में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने सपत्नीक मां गंगा का दुग्धाभिषेक भी किया। उनके साथ ललित जैसिंघ, और संजूनारायण सिंह ठाकुर भी थे।

 वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायपुर  पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत ने आज प्रयागराज में  महाकुंभ में स्नान किया है। इसके बाद मूणत ने  सोशल मीडिया में फोटो अपलोड करते हुए लिखा है कि गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरि जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु।

चौधरी ने पोस्ट किया-हर हर गंगे... ? नमो गंगे जय गंगे माता, हरि चरणों में तेरा नाता। पावन कर दे निर्मल जल से, भवसागर से पार लगाता। आज प्रयागराज महाकुंभ में पावन स्नान कर दिव्य ऊर्जा व शांति की अनुभूति हुई। माँ गंगा की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे। रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे सहित पार्षद परिवार के साथ-साथ ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा प्रयागराज महाकुंभ में आज डुबकी लगाई।

पार्षदों में आशु चंद्रवंशी, अमर गिदवानी, पूर्व पार्षद सुभाष तिवारी सहित अन्य ने भी कुंभ स्नान किया।


अन्य पोस्ट