रायपुर
रायपुर, 20 फरवरी। निमोरा एसटीपी से ऑलोक फेरो को 3 एमएलडी उपचारित जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे नगर निगम रायपुर को लगभग 63 लाख रूपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा। नगर निगम रायपुर द्वारा मेसर्स एनएसपीसीएल भिलाई भी 18 एमएलडी उपचारित सीवेज जल के लिए निगम से जल्द एमओयू करेगा।
इससे पहले ग्राम कारा एसटीपी से उपचारित सीवेज के औद्योगिक कार्य के लिए मेसर्स बृजेश स्टील लिमिटेड स 7 एमएलडी तथा मेसर्स माँ कुदरगढ़ी पॉवर एण्ड इस्पात प्रा.लि. 2 एमएलडी एमओयू हो चुके हैं।
इनके द्वारा पाइप लाइन हेतु सर्वे तथा इससे संबंधित ड्राइंग डिजाइन का कार्य किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में मेसर्स रायपुर एनर्जी लि. तिल्दा (अडानी पॉवर) ने भी निमोरा एसटीपी से 68 एमएलडी तथा मेसर्स एनएसपीसीएल भिलाई द्वारा चंदनीडीह एसटीपी से 18 एमएलडी उपचारित जल को लिए भी शीघ्र एमओयू की तैयारी है ।