रायपुर

निगम की नींद टूटी, डॉक्टर ने परिजनों से मुलाकात की
20-Feb-2025 8:34 PM
निगम की नींद टूटी, डॉक्टर ने परिजनों से मुलाकात की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 फरवरी। सप्ताह भर बाद निगम की नींद टूटी। निगम की स्वास्थ अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने कुत्तों के हमले से घायल वासु कश्यप के परिजनों से मुलाकात की । गत 13 फरवरी को दलदल सिवनी आर्मी चौक के समीप विगत दिवस लगभग 6 वर्षीय वासु को आधा दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों ने नोंच खाया था।   निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर  डॉ  ने वासु का उपचार कर रहे चिकित्सकों से वासु के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा कर जानकारी ली। चिकित्सकों ने  जानकारी दी कि बालक वासु का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है और बालक के स्वास्थ्य में धीरे - धीरे सुधार आ रहा है। तृप्ति ने  बालक के परिजनों को बालक के अच्छे उपचार के प्रति आश्वस्त किया। वासू घायल हुआ तो फिर शुरू किया निगम ने अभियान:  निगम ने दलदल सिवनी आर्मी चौक के आसपास विगत 4-5 दिन से प्रतिदिन अभियान चलाकर लगभग 15 आक्रमक आवारा कुत्तों को पकड़ा। और  टीकाकरण किया।


अन्य पोस्ट