रायपुर

चार्टर्ड एकाउंटेंट रायपुर ब्रांच के पदाधिकारियों ने ली शपथ
20-Feb-2025 8:33 PM
चार्टर्ड एकाउंटेंट रायपुर ब्रांच के पदाधिकारियों ने ली शपथ

रायपुर, 20 फरवरी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) रायपुर ब्रांच के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाने का काम साय सरकार कर रही है। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स अपने योगदान से छत्तीसगढ़ के विकास में अच्छी भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकते हैं। श्री साव ने बताया कि, देश में जब त्रह्यह्ल आया, तो देश में भ्रम फैलाया गया और त्रस्ञ्ज नाम  के नाम से नकारात्मक माहौल बनाया गया था। इस दौरान चार्टर्ड एकाउंटेंट ने माहौल को संभाला,जीएसटी के फायदे और उससे जुड़ी सकारात्मक चीजों को देश के सामने रखा , इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।  समारोह में प्रदेश भाजपा के कोषाधयक्ष नंदन जैन, अध्यक्ष विकास गोलछा, उपाध्यक्ष रश्मि वर्मा, सचिव  रवि जैन, कोषाध्यक्ष संस्कार अग्रवाल,  ऋषिकेश यादव, शीतल काला, आयशी गर्ग, दिनेश अग्रवाल एवं अन्य सीए उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट