रायपुर

कांग्रेस के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष व पार्षदों की जीत पर आभार रैली निकाली
20-Feb-2025 8:27 PM
कांग्रेस के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष व पार्षदों की जीत पर आभार रैली निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 20 फरवरी। नगर पालिका परिषद अभनपुर में हुए चुनाव में कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  उत्रसेन गहिरवारे एवं पार्षद प्रत्याशियों की प्रचंड जीत की खुशी में अभनपुर नगर में पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू  के नेतृत्व में अभनपुर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों द्वारा विजय जुलूस (आभार रैली) निकाला गया।

विजय जुलूस अभनपुर बस्ती के मां शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना करके प्रारंभ होकर विभिन्न वार्डों से होते हुए बस स्टैंड, बड़े उरला, शिक्षक नगर   सहित मुख्य मार्ग के कई प्रमुख स्थानों पर भ्रमण करते हुए सद्भावना कूटी में समापन हुआ। विजय जुलूस में राहुल गांधी, दीपक बैज, धनेन्द्र साहू, प्रवीण साहू एवं कांग्रेस पार्टी के जयकारे लगाए गए।

जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी में आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर काफी उत्साह था।

उक्त विजय जुलूस में प्रवीण साहू सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि अभनपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के छल की राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है।

जनता ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना विश्वास जताया है। जनशक्ति सर्वोपरि है विकास और सुशासन की जीत हुई है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के प्रति जो नगर वासियों का सहयोग और आशीर्वाद रहा, उसके लिए नगरवासियों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

उक्त विजय जुलूस के मौके पार्षद डोमेन्द्र साहू, पार्थ वैष्णव, बलविंदर गांधी, रानू राठी, नीलकमल गिलहरे, दीक्षा राठी, बीरबल टंडन, सुशीला हरबंस, गंगा हिम्मत सिंह, विद्याभूषण सोनवानी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सुशील शर्मा,  सुनील कौशल,  उपजीत सचदेवा, फ़तीश साहू, पन्नालाल नवरंगे, ामकुमार वैष्णव, जयवर्धन बघेल, राकेश बघेल, रोमलाल डहरिया, संदीप दिवान, किरण साहू,  रेवती यादव, भुवनेश्वरी सिन्हा, मोम बाई हरवंश, रेणुका साहू, भूपेंद्र बजाज, नामदास गिलहरे,  मनोज टंडन, सिया राम साहू, विनोद ध्रुव,  भारत देवांगन, रोमलाल डहरिया सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नगरवासी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट