रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 फरवरी। एक्स पर महिला और नाबालिग पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी निलेश रायचुरा एक्स पर काठीयाड़ी के नाम से आई बनाकर महिला और नाबालिग लडक़ी को एक साल से अभद्र टिप्पणी और धमकी दे रहा था। पुलिस ने आई ट्रेस कर अधेड़ को धमतरी से धर दबाचा।
कुणाल शुक्ला ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करई कि वह शैलेंद्र नगर में रहता है। उसकी 11 साल की बेटी है। एक साल पहले कुणाल ने एक्स पर अकाउंट बनाया था। जिसपर वह फैमिली का फोटो वीडियो अपलोड़ करता था। इस दौरान किसी अज्ञाम व्यक्ति जो एक्स पर काठीयावाड़ी के नाम से आई डी बनाया था। और आए दिन वह पत्नी और बेटी को लेकर अभद्र कमैंटस करता था। कुछ दिनों तक कुणाल इसे इग्रोर करता रहा। फिर आरोपी की हरकते बढऩे लगी और वह एक्स पर कमैंटस कर धमकी देने लगा। तब कुणाल शुक्ला ने व्यक्ति के धमकी से परेसान होकर कोतवाली में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामले मो संज्ञान में लेकर एक्स आई डी से आरोपी की पतासाजी कर उसे धमतरी में निलेश रायचुरा के नाम से लोकेट किया जो काठियावाड़ी नाम से ट्वीटर (एक्स) आई डी बनाकर परिवार एवं नाबालिग पर अभद्र टिप्पणी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296 भा.न्याय संहिता का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।