रायपुर

ग्राम सरकार चुनाव,11 बजे तक तिल्दा में धीमा, धरसींवा में तेज मतदान
20-Feb-2025 2:56 PM
ग्राम सरकार चुनाव,11 बजे तक तिल्दा में धीमा, धरसींवा में तेज मतदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 फरवरी। 
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में ग्राम सरकार चुनने मतदाताओं में दिख  उत्साह रहा है। मतदान केंद्रों में वोटर्स की उमड़ रही है। राजधानी जिले के ब्लॉक तिल्दा-नेवरा तथा धरसींवा के ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया की शुरुआत हुई।मतदाता लाइन में लगकर वोट देने अपनी बारी का इंतेज़ार कर रहे हैं।पहले 4 घंटे यानी 11 बजे तक तिल्दा-नेवरा में  कुल 16.09प्रतिशत मतदान हुआ है इनमें महिला 14.96प्रतिशत पुरुष 17.21 प्रतिशत। धरसींवा में कुल  34.76प्रतिशत और महिला 35.61 प्रतिशत पुरुष 33.91प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है । इससे पहले 9 बजे तक तिल्दा-नेवरा में कुल  10.51  प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें महिला 9.93प्रतिशत पुरुष 11.07प्रतिशत। और धरसींवा में कुल  10.10 प्रतिशत में से महिला 10.07प्रतिशत पुरुष 10.13 प्रतिशत  ने वोट किए।

नशे में पहुंचे दो कर्मी निलंबित
रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) धरसींवा ने पंचायत चुनाव में लापरवाही बरतने वाले दो कर्मियों को निलंबित कर दिया है । इनमें एक शराब के नशे में मतदान सामग्री लेने पहुंचा था । बुधवार को सामग्री वितरण के  को दा.पो.हार.से. स्कूल परसतराई मे समय 1.30 बजे सामग्री वितरण स्थल पर परदेशी राम ध्रुव, प्रधान पाठक ग्राम मोहमेला आरंग, और सियाराम वर्मा, लेखापाल, कृषि उपज मंडी तिल्दा-नेवरा शराब के नशे मे वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर विवाद करते हुए पाये गये।  इस पर रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) धरसींवा के प्रतिवेदन मेंम निर्वाचन संबंधी कर्तव्य निष्पादन मे लापरवाही एवं सिविल सेवा आचरण नियम के तहत अनुशासनहीनता की वजह से   परदेशी राम ध्रुव को निलंबित कर बीईओ आरंग में अटैच  किया  है।  सियाराम वर्मा को निलंबित कर  तहसील कार्यालय तिल्दा-नेवरा अटैट किया गया है।


अन्य पोस्ट