रायपुर

कमिशनर ने गुढिय़ारी के तीन गांजा तस्करों को भेजा जेल
20-Feb-2025 2:55 PM
कमिशनर ने गुढिय़ारी के तीन गांजा तस्करों को भेजा जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 फरवरी।
कमिशनर महादेव कावरे ने पिट एनडीपीएस एक्ट 1988 की धारा 10 के तहत 3 तस्करों को सजा सुनाई है। इनमें हबीब खान  25 निवासी मकान नंबर 391 जनता कालोनी गुढिय़ारी, संगम मेश्राम उर्फ सोनू 26 निवासी प्रेमनगर गुढिय़ारी, अजय यादव उर्फ छैला 38  निवासी गुप्ता होटल के पास बीरगांव  गुढिय़ारी  को 03 माह की सजा दी है। तीनों को पिट एनडीपीएस में जेल भेजा गया।

सख्ती के पीछे मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर पूर्णत: रोक लगाना है। पुलिस द्वारा एनडीपीएस के आरोपियों की संपत्ति जप्त करने की भी कार्यवाहियां जारी है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ड्रग पैडलर्स के खिलाफ रासुका जितना सख्त पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

आईजी अमरेश मिश्रा, एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर ऐसे दर्जनों आदतन अपराधी जो एनडीपीएस मामलों में लगातार सक्रिय हैं, उनका पिट एनडीपीएस के तहत केस बनवाया गया है एवं रायपुर संभाग कमिशनर कोर्ट में कार्यवाही के लिए भेजा गया हैं। विदित हो कि पिट एनडीपीएस रासुका जितना ही कठोर कार्यवाही है। अब तक आधा दर्जन से अधिक तस्कर जेल भेजे जा चुके हैं।


अन्य पोस्ट