रायपुर

कैफे में बलवे के बाद हाफ मर्डर
20-Feb-2025 2:54 PM
कैफे में बलवे के बाद हाफ मर्डर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 फरवरी।
  कैफे सुकुन के पास बीती शाम बलवा हो गया। बैट, डण्डा-राड, चाकू से लेस 8-10 बदमाशों ने युवक पर जान लेवा हमला कर दिया। पहले उसके साथ गाली गलौज की फिर सडक़ पर दौड़ा कर पीटा। चाकू से हमला कर दिया। भिड़ इक_ा होता देख वहां से भाग निकले। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 296,351-2, 109, 191-2 और 191-3 का अपराध दर्ज किया है। 

गोमती विहार न्यू राजेन्द्र नगर निवासी दीपक वाधवानी उर्फ कालू  ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 15.की शाम 7 बजे फेस-2 के बाजू एप्रेाच रोड के पास काम्प्लेक्स स्थति कैफे सुकुन गया हुआ था। जहां वह अपने दोस्त एस.के.खान उर्फ शाहरूख निवासी देवेन्द्र नगर के साथ बैठकर चाय पी रहा  था। उसी समय राजीव पांडे नगर निवासी विक्रम सिंह ठाकुर , भरत छुरा एवं अन्य 7-8 लडक़े हाथ में क्रिकेट बैट लेकर कैफे के अंदर आए और आपस में गाली-गलौच करने लगे। इसे देख कर एस.के.खान उर्फ शाहरूख ने उन्हें यहां महिला बैठी है गाली-गलौच मत करो कहने पर  उनमें से एक लडक़ा पीछे से आया । और एस.के.खान उर्फ शाहरूख को मेरा  नाम विक्रम सिंह ठाकुर है शहीद राजीव पाण्डेय नगर का हूं, कह धमकाने लगा। तभी वहां अन्य 7-8 लडक़े आ गए। तब दीपक भी उन्हें समझाने लगा। तो वे तुम लोग बाहर निकलो कहकर वाद-विवाद करने लगे। तब एस.के.खान उर्फ सुकुन कैफे से बाहर निकले तो वे लोग एक राय होकर गाली गलौज कर  जान से मारने की धमकी देकर झूमा झपटी करने लगे। तब मौका देख दोनों अपनी जान बचाने वहां से भागे तो लडक़ों ने  दौड़ाकर पकडक़र लिया और भरत छुरा और लडक़ों ने जान से मारने की धमकी देकर पास रखे बैट,स्टंप,लोहे की राड एवं चाकू से हमला कर दिया। ण्क के खान को भी गंभीर चोट आई। इस बीच दीपक के हाथ पैर पीठ पर हमला हुआ। तब वहां पर लोगों की भीड़ आता देख लडक़े वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 ने  घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दोनों का इलाज कराया गया। 

जिसके बाद दीपक ने कल शाम राजेंद्र नगर थाना जाकर बदमाश लडक़ों के खिलाफ 296, 351-2, 109, 191-2 और 191-3 का प्रकरण  दर्ज किया है। 
 


अन्य पोस्ट