रायपुर
बीते 3-4 दिनों में चोर नगदी, जेवर बाइक लेपटॉप पर हाथ साफ कर गए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी। कानून व्यवस्था के बजाए पुलिस की चुनावी गश्त में को देखते हुए शहर के ह्रदय स्थल से लेकर आउटर की कॉलोनियां एक बार फिर चोरों सेंधमारों के निशाने पर हैं?। बीते 3-4 दिनों में चोर लाखों की नगदी,जेवर बाइक लेपटॉप पर हाथ साफ कर गए।
टिकरापारा इलाके के गोकुल नगर निवासी शत्रुहन देवांगन के सूने घर का ताला तोडक़र चोर आलमारी में रखे 84हजार नगर और 1 लाख के कीमती जेवर ले भागे। शत्रुहन ने इस चोरी पर संदेह जताते हुए दो आरोपी जीवन पटेल,कोमल दास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। उधर मुजगहन थाने के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेजबहार में भी सूने घर का ताला टूट था। 14-17फरवरी के बीच चोर प्रमेश कुमार खरे के घर का ताला तोडक़र भीतर पलंग (दीवान) में रखा लैपटॉप,स्पीकर,चांदी की चेन,3 घडिय़ां ले भागे। सेजबहार में यह दूसरी चोरी है। कल ही पुष्पलता के घर भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
इधर कबीर नगर थाने के अवध पारा सोनडोंगरी निवासी ओमप्रकाश शर्मा के बंद घर में घुसे चोर आलमारी से 20 नगद समेत 95 हजार के जेवर चोरी कर गए। तो डीडीनगर इलाके से चंगोराभाठा निवासी मनीष पॉल की हीरो स्पेलेंडर बाइक सीजी 04-पीजी 2817, और मेग्नेटो मॉल की पार्किंग से बोरियाखुर्द निवासी प्रदीप भोंसले की बाइक सीजी 04- के 5998 चोरी कर ली गई ।
सप्रे स्कूल से पास स्थित कुलभुषण ज्वेलर्स में खरीदी करने आया ग्राहक एक चेन ले भागा। यह शो रूम देवपुरी निवासी अनिल तिवारी की है।31 जनवरी की शाम 4बजे एक अज्ञात खरीदार सोने की चेन लेने आया था। उसे अनिल ने कई डिजाइन के चेन दिखाए। और उसमें से एक भी पसंद न आने पर बिना खरीदे चला गया। दुकान में स्टाक की गिनती करने पर कल एक चेन नहीं था । अनिल ने कल शाम कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । चोरी गए चेन की कीमत 80हजार रूपए बताया है।