रायपुर
कुलदीप मामले में चर्चा नहीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सिख समाज के नेताओं की आज अचानक हुई बैठक से राजीव भवन के गलियारे में हलचल रही। पीसीसी के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू और पूर्व महामंत्री अमरजीत सिंह चावला की अगुवाई में यह बैठक हुई। इसमें प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति में सिख समाज की भूमिका कैसी हो,इस पर चर्चा की गई। साथ ही समाज ने पीसीसी की अगुवाई में एआईसीसी के प्रशासनिक प्रभारी गुर दीप सिंह संपल को अगले अगले माह आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया गया ।संपल का कार्यक्रम शहीद भगत सिंह जयंती के मौके पर आयोजित किया जा रहा है ।उसकी रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। बैठक में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को दी गई पीसीसी की नोटिस पर कोई चर्चा नहीं हुई। यह पार्टी का मामला है समाज उस पर कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। बैैैठक में पूर्व विधायक गुरूमुख होरा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा समेत अन्य नेता शामिल हुए ।