रायपुर

जुनेजा को निष्कासित करने गैदू से मिले दो पराजित प्रत्याशी
19-Feb-2025 7:07 PM
जुनेजा को निष्कासित करने गैदू से मिले दो पराजित प्रत्याशी

रायपुर, 19 फरवरी। इधर निगम चुनाव में पराजित हुए कांग्रेस के दो प्रत्याशियों ने पीसीसी महामंत्री मलकित सिंह गैदू से मुलाकात कर पूर्व विधायक जुनेजा को निष्काशित करने की मांग की है। राधेश्याम विभाग, और कामरान अंसारी ने गैदू को बताया कि जुनेजा ने चुनाव के समय कैसे भीतरघात किया। साथ ही समय आने पर और खुलासे करने की बात कही। इनमें से एक जमीन कब्जे के मामले में मोवा पुलिस का वाटेंड भी है, जो फरारी काट रहा है। इन दोनों को पूर्व महापौर एजाज ढेबर का करीबी माना जाता है।  इस बीच कुलदीप जुनेजा ने कहा कि उन्होंने किसी भी नेता का नाम लेकर आरोप नहीं लगाया है। केवल संगठन में बदलाव की बात कही है। जुनेजा ने कहा कि वे एक-दो दिन में पीसीसी अध्यक्ष को अपना जवाब भेज देंगे।


अन्य पोस्ट