रायपुर

36 घंटे भूखे रहकर ट्रेनें चलाएंगे ड्राइवर कल से
19-Feb-2025 7:04 PM
36 घंटे भूखे रहकर ट्रेनें चलाएंगे ड्राइवर कल से

रायपुर, 19 फरवरी। रेल प्रशासन के सौतेले व उदासीन रवैये के कारण ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आवाहन पर कल 20 फरवरी सुबह से रनिंग स्टाफ 36 घण्टे भूखे रहकर ट्रेनेें चलाएगा। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के जोनल महासचिव व्ही. के. तिवारी ने बताया कि लोको पायलटों की भारी कमी, लदान लक्ष्य में प्रतिवर्ष वृद्धि से रनिंग स्टाफ को पर्याप्त विश्राम/अवकाश न मिलने से शारीरिक और मानसिक दबाव में गाडिय़ों का संचालन करने से गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहा हैं। संरक्षा मानकों की अनदेखी से हो रही रेल दुर्घटनाओं का दोषी भी रनिंग स्टाफ को ही ठहरा दिया जाता है।


अन्य पोस्ट