रायपुर
शिवाजी जयंती पर संतोषी नगर में रैली
19-Feb-2025 7:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी। छत्रपति वीर शिवाजी जयंती के अवसर पर शिवाजी चौक संतोषी नगर में एक रैली आयोजित की गई। श्री शिवाजी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद आरती कर जयकारों के साथ रैली प्रारंभ हुई जो तत्यापारा चौक पर समाप्त हुई। इसके संयोजक नागेश महाडिक, अध्यक्ष संतोष महाडिक संरक्षक पवन पवार एवं शिवाजी चौक परिवार ए के गणमान्य उपस्थित रहे। इसी तरह से निगम के संस्कृति विभाग ने तात्यापारा चैक मेजर यशवंत गोरे चौक स्थित छत्रपति वीर शिवाजी महाराज के प्रतिमा स्थल कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें पहुंचकर नगर के आमजनों, गणमान्यजनों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे