रायपुर

बहन बेटियों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर एसपी को ज्ञापन
19-Feb-2025 7:00 PM
 बहन बेटियों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर एसपी को ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 फरवरी। हिंदू समाज के प्रमुखों ने नौकरी का झांसा देकर हिंदू बहन-बेटियों को फंसाने के अभियान पर चिंता जताई है। इसकी रोकथाम की मांग को लेकर रायपुर कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान से भेंट की। उन्होने विधर्मी युवकों द्वारा नाम बदलकर  हिंदू महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर फंसाने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टटाइम जॉब और घर बैठे आमदनी का लालच देकर ये अपराधी धोखाधड़ी कर रहे हैं। हिंदू युवतियों को फंसाकर अवैध काम मे ढकेल रहे हैं। ऐसे कई मामले विभिन्न थानों मे दर्ज हुए हैं।

इस संबंध में, रायपुर के देवेंद्र नगर थाने में ऐसे ही मामले में स्नढ्ढक्र दर्ज हुई है और केशकाल, धमतरी एवं अभनपुर में भी ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं।  प्रतिनिधिमंडल में चैतराम अग्रवाल, अरविंद कुम्भरे,नरेश जैन, विवेक बर्धन, भगवती प्रसाद शर्मा, बंटी कटरे, धनेश बिसेन, प्रदीप गौड़, नीलकंठ महाराज,युवराज तुर्कर, भास्कर किन्हेकर ,मोहन वर्लयानी,मावजी भाई पटेल,प्रमोद तिवारी, आलोक महावर,सुधीर गौतम , रीता वैष्णव, मीनाक्षी शर्मा, निश्चय वाजपेयी सहित अन्य लोग सम्मिलित थे।


अन्य पोस्ट