रायपुर
प्रदेश में कल-परसों बारिश
19-Feb-2025 6:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 फरवरी। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 60 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में इनके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी आने की संभावना है, जिसके कारण 20 से 22 फरवरी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना बन रही है।प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल रहने और नमी की मात्रा में वृद्धि होने की संभावना है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे