रायपुर

राजधानी में बन रहे 10 एसी बस स्टाप, गर्मी में होगी राहत
19-Feb-2025 4:29 PM
राजधानी में बन रहे 10 एसी बस स्टाप, गर्मी में होगी राहत

रायपुर, 19 फरवरी। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने  राजधानी में तेलीबांधा चौक, गांधी उद्यान के समीप बनाये जा रहे एसी ( वातानुकूलित ) बस स्टाप निर्माण की  प्रगति देखी । स्थल पर प्रगति की समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य तेजी से करवाकर पूर्ण करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए. 10 भिन्न स्थानों पर शीघ्र ए सी ( वातानुकूलित )  बस स्टाप बनाने की तैयारी की जा रही है. इससे राजधानीवासियों, बस यात्रियों, राहगिरों को गर्मी के मौसम में अत्यंत सुविधायुक्त वातावरण  शीघ्र सहजता और सरलता से उपलब्ध हो सकेगा।
 


अन्य पोस्ट