रायपुर
भाजपा का दावा फर्जी, खोखला, झूठा-साहू
19-Feb-2025 4:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 फरवरी। पंचायत चुनाव में भाजपा के एकतरफा जीत के दावे को पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने खोखला,फर्जी और झूठा ठहराया है। साहू ने कहा कि पंचायत चुनाव में एकतरफा जीत कहीं नहीं हो रही है। रायपुर में ही अधिकांश जगह कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों जीते हैं। जहां 9 में से ,7 स्थानों पर कांग्रेस की जीत हुई है। वहीं 25 जनपदों में से 15 में कांग्रेस विजयी रही है। साहू ने कहा कि भाजपा लोगों को भ्रमित कर रही है। वह दूसरे तीसरे चरण के मतदान को प्रभावित करना चाह रही है। बता दें कि पहले चरण के चुनाव में भाजपा ने दावा किया था कि 140में से 109 स्थानों जीत दर्ज की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे