रायपुर
जयस्तंभ चौक से खदेड़े गए युकां नेता सुंदर नगर में बर्थडे मना रहे थे, पहुंचे थाने
17-Feb-2025 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी। बीती रात जयस्तंभ चौक में बर्थडे मनाने की तैयारी कर रहे यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप और दोस्तों पर पुलिस ने धारा 151की कार्रवाई की है। इस दौरान सीएसपी की नजर उन युवकों पर पड़ी तो न्होंने सभी को फटकार लगाकर खदेड़ा। फिर ये सभी युवक सुंदर नगर में केक काटने वाले थे तभी एसएसपी ने रंगे हाथों पकड़ लिया और सभी को थाने लाकर बैठा दिए। और धारा 151 की कार्रवाई की। पिछले दिनों सुंदर नगर रिंग रोड जाम कर बर्थडे मना रहे पांडे परिवार पर कार्रवाई न करने पर हाईकोर्ट ने रायपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद से एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है कि चाहे कोई भी न हो जो सरेआम नियमो का उल्लंधन कर बर्थडे मना रहे उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे