रायपुर
भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी। कृषि महाविद्यालय, रायपुर में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन एनईपी सारथियों( छात्र ) ने किया जिन्हें विश्वविद्यालय ने नामित किया है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि संजय नय्यर, सूचना जनसंपर्क एवं प्रभारी, राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ, ने कहा, मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैउन्होंने भारत में बोली जाने वाली भाषाओं के बारे में संक्षिप्त परिचय देते हुए संस्कृत एवं हिंदी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि अच्छा साहित्य पढऩे से वाक्य संरचना और समग्र लेखन क्षमता में सुधार होता है।
मुख्यअतिथि डॉ. गोपी कृष्ण दास, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, ने भारतीय भाषा का महत्व संचार से परे है, यह विरासत को संरक्षित करने, एकता को बढ़ावा देने और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. दास ने छात्र छात्राओं को हिंदी पुस्तकों के अध्ययन का महत्व बताते हुए क्लास के बाद पुस्तकालय में हिंदी साहित्य का अध्ययन करने को कहा।
कार्यक्रम में 85 से अधिक छात्रों ने सहभागिता की। ओम अग्रवाल, प्रतीक झा और देहुति ध्रुव सहित अन्य छात्रों ने भारतीय भाषाओं के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम का आयोजन में सारथी अनुश्का चौरसिया, अंशु मढ़रिया के नेतृत्व में टीम के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. एस. बी. वेरुलकर, नोडल अधिकारी एवं डॉ. रामा मोहन सावु, समन्वयक प्लेसमेंट सेल ने विशेष भूमिका निभाई।