रायपुर

लाखेनगर चौक के पास दिनदहाड़े युवक को चाकू से गोदा,घायल
17-Feb-2025 4:31 PM
लाखेनगर चौक के पास दिनदहाड़े युवक को चाकू से गोदा,घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी।
लाखेनगर चौक शराब दुकान के पास युवक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला हो गया। सोनू राउत राय ने मोहल्ले के ही रहने वाले राहुल उर्फ रावण सारथी पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। इस हमने में राहुल उफ रावण बुरी तरह घायल हो गया। घायल का इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक घायल राहुल ने बयान में बताया कि वह बाबा किराना दुकान के पास गौतम नगर में रहता है। रविावार को दोपहर को वह अपने साथी हर्ष यादव, परेश सिन्हा के साथ लाखेनगर शराब दुकान के पास गया था। वहंी दूर में सोनू भी खड़ा था। जो शराब दुकान में आने वाले लोगों के गाड़ी की डिक्की को टटोल रहा था। और एक व्यक्ति के गाड़ी में रखे शराब को निकाल रहा था। इसे देख राहुल ने उसे गाड़ी से शराब की बोतल निकालने से मना किया तो वह भडक़ गया। और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से राहुल पर हमला कर दिया। इस हमले में राहुल बुरी तरह घायल हो गया। और वहीं सडक़ पर गिर गया। सोनू हमले के बाद वहां से भाग निकला। राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया। वहीं राह चलते किसी व्यक्ति ने इस बात की सूचना पुरानी बस्ती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में जाकर राहुल का बयान लेकर सोनू राउत के खिलाफ  बीएनएस 109 का अपराध दर्ज किया है। 


अन्य पोस्ट