रायपुर

तलेगांव से निकली बस में महिला का पर्स छोड़ जेवर,नगदी पार
17-Feb-2025 4:26 PM
तलेगांव से निकली बस में  महिला का पर्स छोड़ जेवर,नगदी पार

जागीरदार ट्रेवल्स के हेल्पर ने कहा हमने कुछ नहीं देखा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी
।  महाराष्ट्र से रायपुर आ रही बस में सो रही महिला के बैग से चोर 20 हजार नगदी और 2 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए। 
दरअसल घटना शनिवार रात की है जब समता कालोनी निवासी अमर लालवानी अपनी पत्नी के साथ महाराष्ट्र से रायपुर के लिए निकले थे। इस दौरान वे रात 8:30 बजे जागीरदार ट्रेवल्स की बस में सवार हुए । इस बीच उसकी पत्नी ने अपने सारे गहने अपने पास रखे पर्स में रख दिए और महाराष्ट्र से रायपुर आने वाली जागीरदार ट्रेवल्स की बस सीजी 07 सीपी 3012 में रायपुर के लिए रवाना हुए। अमर लालवानी अपनी पत्नी के साथ स्लीपर बस में रात को आराम कर रहे थे।  पत्नी अपने पास हैण्ड पर्स को सिराने के पास रखी थी। रात्रि करीबन 3 बजे हेल्फर ने अवाज लगाई कि राजनादगांव पहुंचने वाले है। इसके बाद उसकी पत्नी भी सो गई। सुबह  5 बजे बस नया बस स्टैंड भांठागांव पहुंची तब अमर ललवानी और उसकी पत्नी ने सामान चेक किया तो सिराहने में रखा पर्स पैर के पास रखा था। बैग को चेक करने पर उसमें रखा जेवर और नगदी 20 हजार स्पए नहीं थे। इस बारे में बस कंडक्टर और ड्राइवर से पूछताछ करने पर बात से मुकर गए। सफर के दौरान कोई अज्ञात चोर पर्स में रखे दो लाख के जेवर और नगदी 20 हजार को चोरी कर ले गया। इसकी शिकायत अमर लालवाली ने टिकरापारा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया। बस कंडक्टर और ड्राइवर और बस में सवार लोगों के बारे में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है। 


अन्य पोस्ट