रायपुर

हार के लिए बघेल, टीएस, बैज और महंत जिम्मेदार- भगत
16-Feb-2025 4:32 PM
हार के लिए बघेल, टीएस, बैज और महंत जिम्मेदार- भगत

रायपुर, 16 फरवरी। नगरीय चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार पर बड़े नेताओं को सीधे सीधे जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने  अमरजीत भगत ने कहा कि हम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के कारण चुनाव हारे हैं। चारों नेताओं को अब हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के चारों बड़े नेताओं के बीच आपसी समन्वय नहीं था। चारों नेताओं ने अपना-अपना क्षेत्र बांट लिया था। कांग्रेस के दूसरे पंक्ति के नेताओं को सामने लाना था, लेकिन नहीं ला पाएं। फिलहाल अब इस मसले को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म होने के आसार है।


अन्य पोस्ट