रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी। चितवन वृद्धाश्रम टिकरापारा का वार्षिकोत्सव और जेसीआई वामा का मातृ पितृ दिवस वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चितवन वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर रायपुर में छत्तीसगढ़ के प्रथम वृद्धाश्रम प्रारम्भ करने के लिए छत्तीसगढ़ बाल एवं वृद्ध कल्याण परिषद संस्था को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसे प्राप्त करने के लिए कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार निगम , कृष्ण कुमार निगम, प्रीति निगम ने सामूहिक रूप से ग्रहण किया। शहर के अन्य स्वयंसेवी संगठन के भी प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया। चितवन वृद्धाश्रम के संचालक राजेश अग्रवाल ने सेवा कार्य में संलग्न लोगों के प्रति आभार जताया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मीनल चौबे थी ।