रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी। नगरीय निकाय चुनाव के लगभग अंतिम परिणाम आने के बाद सीएम विष्णुदेव साय मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बीजेपी के लिए ऐतिहासिक जीत है। सी एम साय ने जीत के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद दिया है। नगरनिकाय चुनाव में जनता ने भाजपा का साथ दिया । मोदी की गारंटी और अटल गारंटी पर भरोसा किया है। सी एम साय ने कहा कि आज भाजपा ने नगरी चुनाव में अप्रत्याशित जीत दर्ज किया है। सरकार में जो अटल विश्वास योजना को लेकर जो वादे किए है । उन्हें पूरा करेगी। कांग्रेस पर तंज में कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है ।
15 साल लोगों के साथ विश्वासघात किया। इसका जनता में मुंहतोड़ जवाब दिया है। 10 निगम ने भाजपा 84नगर पंचायत में जीत हो चुकी है। 1.38 लाख वोट से मीनल चौबे की जीत रायगढ़ में चाय बेचने वाले को भाजपा ने टिकट दिया। भाजपा कार्यकर्ता में भेदभाव नहीं करती। जीवर्धन 35 हजार से अधिक वोट से जीत दर्ज किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस की स्थिति ऐसी रही कि राजधानी में उनके महापौर भी पार्षद चुनाव नहीं जीत पाए। कुनकुरी में हुई भाजपा की हार पर कहा कि यह मेरा विधानसभा क्षेत्र है। जनता का आदेश शिरोधार्य है। उन्होंने कुनकुरी के निर्वाचित अध्यक्ष को आश्वास्त की कुनकुरी के विकास में पूरा सहयोग करेंगे।