रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी। कांग्रेस को इस चुनाव में तगड़ा झटका लगा है। रायपुर, चिरमिरी, राजनांदगांव, कोरबा, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ जैसे प्रमुख नगर निगमों में कांग्रेस ईकाई अंक में सिमट गई। भाजपा ने लगभग हर निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।
अन्य नगर निगमों में भी भाजपा आगे
अंबिकापुर : बीजेपी 25, कांग्रेस 20, निर्दलीय 3। जगदलपुर-बीजेपी 30, कांग्रेस 16, निर्दलीय 2। धमतरी -बीजेपी27, कांग्रेस 8, निर्दलीय 5
दो पूर्व विधायक भी हारे
डॉ. विनय जायसवाल चिरमिरी से महापौर के प्रत्याशी रहे,इनकी पत्नी भी महापौर रहीं हैं। डॉ. विमल चोपड़ा नगर पालिका परिषद महासमुन्द के अभ्यर्थी रहे है ं। दोनों डाक्टर है और दोनों भूतपूर्व महापौर / अध्यक्ष रह चुके है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर भी चुनाव हार गए। इस बार वे पार्षद का चुनाव लड़ रहे थे।