रायपुर

जमीन पर कब्जा करने तोडफ़ोड़, मजदूरों को धमकाया, एफआईआर
15-Feb-2025 3:57 PM
जमीन पर कब्जा करने तोडफ़ोड़, मजदूरों  को धमकाया, एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी।
तेलीबांधा इलाके में जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माणाधीन मकान में तोडफ़ोड का मामला सामने आया है। भू स्वामि रितेश कुमार महतो ने राजधानी के एक बड़े जमीन कारोबारी सहित अज्ञात व्यक्ति पर जमीन पर अवैध कब्जा करने निजी सम्पत्ती में तोडफ़ोड़ और धमकाने का आरोप लगाया है।  

रितेश कुमार महतो ने तेलीबांधा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दलदल सिवनी मोवा में रहता है। जिसका ग्राम फुंडहर में रकबा 0.2020 हेक्टेयर भूमि है जिसे उसने ग्राम निवासी जीरा बाई निषाद से दिसम्बर 2024 में खरीदा था। उक्त जमीन पर बाउंड्रीवाल निर्माण का काम चल रहा था। जिसके लिए ठेकेदार सुशील गुप्ता का वहां काम चल रहा था। पखवाडे भर पहले ठेकदार सुशील गुप्ता के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। पुन: 21 जनवरी को अखिलेश प्रताप सिंह ने फोन कर ठेकेदार सुशील गुप्ता को धमकाया कि  काम छोड दो वरना थाना मे बंद करवा देंगे। निर्मााण स्थल पर जो निर्माण के लिये सामान है उसे हटा लो नही तो खून खराबा व विवाद होगा। जिसके बाद 30 जनवरी को रितेश को अज्ञात मोबाईल नंबर फोन आया जिसमें वह उसे जान से मारने की धमकी दी। अखिलेश/ अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने  मजदूरों  को धमकाया, जबरन निर्माण कार्य रोक दिया गया ।  ठेकेदार द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्तियों में तथा कथित एक व्यक्ति बसंत अग्रवाल द्वारा लेबरगण एवं मिस्त्री रामेश्वर निषाद के साथ गाली गलौज कर काम बंद करने के लिए धमकाया।  उसी रात में कुछ अज्ञात लोग वहां आ गए और वहां काम करने वाले मजदूरों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर तोडफ़ोड़ कर निर्माणाधीन कार्य मे उपयोग होने वाले लगभग 2.50 लाख से 03.00 लाख का सामान कालम को काटकर एवं रखे अन्य छड ,सीमेट को चोरी को ले गया है। 

इसकी शिकायत रितेश महतो ने तेलीबांधा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296,324(5), 351(2) , 303(2), 329(1), 3(5) का अपराध दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस प्रार्थी सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। 


अन्य पोस्ट