रायपुर

एजाज ढेबर समेत सभी एमआईसी मेंबर हारे
15-Feb-2025 3:57 PM
एजाज ढेबर समेत सभी एमआईसी मेंबर हारे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी। 
राजधानी निगम में 5 वर्ष तक काबिज रहने तक महापौर एजाज ढेबर समेत उनके सभी एमआईसी मेंबर चुनाव हार गए हैं। एक सदस्य ने ज्ञानेश शर्मा चुनाव नहीं लड़ा था, जबकि एक आकाश तिवारी ने निर्दलीय लडक़र जीत दर्ज की। हारने वाले प्रमुख लोगों में तीन बार के पार्षद शिवकुमार मेनन, घनश्याम क्षत्री, पप्पू बागड़े, वारेन्द्र साहू भी शामिल हैं। ढेबर की एमआईसी में निर्दलीय रहे जितेन्द्र अग्रवाल भी चुनाव हार गए। इस चुनाव में सभापति प्रमोद दुबे चुनाव नहीं लड़े उन्होंने अपने वार्ड से ढेबर को लडऩे पर सहमति दी थी। जहां से ढेबर 7 सौ से अधिक मतों से हार गए। ढेबर को पहली बार तो प्रत्याशी रहे अमर गिदवानी ने पराजित किया। इसी तरह से पहले स्वयं, फिर पत्नी को चुनाव जीताने वाले राधेश्याम विभार भी खेते गए। 
 


अन्य पोस्ट