रायपुर

सेंधमारी करने वाले दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, दो लाख के जेवर बरामद-
15-Feb-2025 3:56 PM
 सेंधमारी करने वाले दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, दो लाख के जेवर बरामद-

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी।
  पुरानी बस्ती के भाठागांव स्थित सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार कर लिए गए हैं ।इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। इनसे चोरी के जेवरात चांदी के सिक्के कुल  कीमत 2,00,000/- जब्त कर लिए गए हैं।

खल्लारी नगर गौशाला के पीछे भाठागांव निवासी महेन्द्र तिवारी ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया था।  10 फरवरी की शाम 05.00 बजे अपने घर में ताला बंद कर सपरिवार इन्द्रप्रस्थ सरोना गया था। अगले दिन सुबह  पड़ोसी ने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है एवं कुछ लोग छत से कुदकर भागते हुए देखे गये है। महेंदिर आकर देखा तो घर के बाहर का मेन गेट एवं अंदर के दरवाजे का ताले टूटे हुए थे । कमरे में रखी आलमारी खुली और  लॉकर एवं दराज में रखे जेवरात एवं चांदी का सिक्के नहीं थे। इस रिपोर्ट को दर्ज कर  पुरानी बस्ती पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। 

इसी दौरान मुखबीर से सूचना पर टिकरापारा निवासी हिमेन्द्र ठाकुर उर्फ आर्यन को जो चोरी के प्रकरणों में पूर्व में भी जेल निरूद्ध रह चुका है, को अन्य लडक़ो के साथ घटना स्थल पास देर रात संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। उसे पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर हिमेन्द्र ठाकुर उर्फ आर्यन अपने दो नाबालिग  साथियों के साथ मिलकर चोरी स्वीकारा। इस पर दोनों लडक़ो को भी  पकड़ा गया। और तीनों  से पूरा सामान  जप्त कर लिया  गया।   

इनमें आरोपी हिमेन्द्र ठाकुर उर्फ आर्यन एवं एक बालक पूर्व में भी चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में जेल जा चुके थे।

 


अन्य पोस्ट