रायपुर

राजधानी में क्लीन स्वीप, महापौर समेत 60 पार्षदों के साथ भाजपा का कब्जा
15-Feb-2025 3:53 PM
राजधानी में क्लीन स्वीप, महापौर समेत 60 पार्षदों के साथ भाजपा का कब्जा

70 वार्ड में 
60 भाजपा
6 कांग्रेस
4 निर्दलीय 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी। 
नगर निगम की सत्ता पर भाजपा ने 15 वर्ष बाद एकतरफा कब्जा कर लिया है।  महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे 11 राउंड के बाद  138418 मतों से आगे है। कुल मतदान 5.30 लाख वोट पड़े थे। वहीं दीप्ति दुबे के पति प्रमोद दुबे ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।  शहर के 70 में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हुए  60 वार्डों में निर्णायक बढ़त के साथ भाजपा प्रत्याशी जीत की ओर आगे चल रहे हैं। शुरूआत में कांग्रेस और  निर्दलीयों ने जो समीकरण बिगाड़ा था  वह घटकर 6-4 सीटों पर जीत रहे हैं। 

ढोल,जलेबी, लड्डूके साथ जश्न शुरू, राजीव भवन में सन्नाटा

भाजपा की बढ़त को देखते हुए जिला कार्यालय में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।सेजबहार से लेकर एकात्म परिसर तक  जश्न के रंग दिख रहे हैं। जहां  10 हजार लड्डू, 3 हजार गुलाब जामुन और 1 हजार से अधिक बालूशाही तैयार की गई हैं।चुनाव के सह संचालक विधायक राजेश मूणत, रमेश ठाकुरभाजपा कार्यालय में जश्न प्रारंभ पूर्व मंत्री राजेश मूणत, प्रवक्ता संदीप शर्मा, मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ नेता अशोक बजाज ,जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित वरिष्ठ नेता परस्पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे । दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है और कार्यालय पर ताला लगा हुआ है। वहां प्रतिक्रिया देने संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला मौजूद रहे।


प्रथम चरण 
कुल मत- 87425
मीनल चौबे (भाजपा)-54899
दीप्ति दुबे (कांग्रेस)-27601
बढ़त- 27298(भाजपा)
द्वितीय चरण 
कुल मत- 107325
मीनल चौबे (भाजपा):66755
दीप्ति दुबे (कांग्रेस):34444
बढ़त: 32331(भाजपा)
तृतीय चरण 
कुल मत- 1500087
मीनल चौबे (भाजपा)-93958
दीप्ति दुबे (कांग्रेस)-47554
बढ़त-46404(भाजपा)
 चतुर्थ चरण
कुल मत- 200289
मीनल चौबे (भाजपा)-125228
दीप्ति दुबे (कांग्रेस)-63485
बढ़त-61743(भाजपा)
पंचम चरण 
कुल मत- 246593
मीनल चौबे (भाजपा)-153123
दीप्ति दुबे (कांग्रेस)-79344
बढ़त- 73770(भाजपा)
षष्ठम चरण 
कुल मत- 295010
मीनल चौबे (भाजपा)-182231
दीप्ति दुबे (कांग्रेस)-95556
बढ़त- 86675(भाजपा)
   सप्तम चरण 
कुल मत- 340289
मीनल चौबे (भाजपा)-210660
दीप्ति दुबे (कांग्रेस)-109221
बढ़त-101439(भाजपा)
आठवा चरण 
कुल मत- 387910
मीनल चौबे (भाजपा)-239825
दीप्ति दुबे (कांग्रेस)-124648
बढ़त-115177(भाजपा)
नवम चरण 
कुल मत-438676
मीनल चौबे (भाजपा)-270926
दीप्ति दुबे (कांग्रेस)-1411234
बढ़त- 129692(भाजपा)
दसम चरण 
कुल मत- 453286
मीनल चौबे (भाजपा)-379931
दीप्ति दुबे (कांग्रेस)-145763
बढ़त- 134168(भाजपा)
ग्यारहवा चरण 
कुल मत- 466172
मीनल चौबे (भाजपा)-288177
दीप्ति दुबे (कांग्रेस)-149759
बढ़त- 138418(भाजपा)
बारहवा चरण 
कुल मत- 488491
मीनल चौबे (भाजपा)-302722
दीप्ति दुबे (कांग्रेस)-156163
बढ़त- 146559(भाजपा)
अंतिम चरण 
कुल मत- 509146
मीनल चौबे (भाजपा)-315835
दीप्ति दुबे (कांग्रेस)-162545
बढ़त- 153290(भाजपा)

सीएम के साथ शाम को जश्न
भाजपा इस प्रचंड जीत का जश्न आज संध्या 5 बजे एकात्म परिसर से जय स्तंभ चौक में मनाएगी।   इस अवसर पर  प्रदेश के  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  राजेश मूणत समेत सभी विधायक  एवं प्रदेश के पदाधिकारी पार्टी उपस्थित रहेंगे।


अन्य पोस्ट