रायपुर

22-26 तक बैंक बंद रहेंगे, दो दिन हड़ताल, तीन दिन छुट्टी, कल प्रदर्शन
13-Feb-2025 6:19 PM
 22-26 तक बैंक बंद रहेंगे, दो दिन हड़ताल, तीन दिन छुट्टी, कल प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 फरवरी। यूएफबीयू के आह्वान पर 24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। इसके चलते बैंकों में 22 को शनिवार,23 को  रविवार के अवकाश रहेगा। यानी पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। यह हड़ताल बैंकों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का कार्यान्वयन, लंबित मुद्दों का समाधान, नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करना, यूएफबीयू की अन्य मांगों का समाधान आदि को लेकर हो रही है। एक माह पहले नोटिस देने के बाद भी आईबीए ने कोई पहल नहीं की है।  हड़ताल के पूर्व  फोरम के प्रदेश पदाधिकारी कल शाम 5:15 बजे पंजाब नेशनल बैंक मोतीबाग शाखा के सामने प्रदर्शन करेंगे।  प्रदर्शन एवं सभा में बैंक सेवानिवृत्त साथी/ रिटायरीस एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट