रायपुर
कृषि महाविद्यालय छात्र संघ ने ली शपथ
13-Feb-2025 6:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर,13 फरवरी। कृषि महाविद्यालय रायपुर के छात्र संघ का शपथ हुआ। कुलपति डॉ गिरीश चंदेल ने पदाधिकारियों को पद एवं संन्निष्ठा की शपथ दिलायी। छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह में छात्र संघ अध्यक्ष सुश्री शुभाश्री पंडा, उपाध्यक्ष सुश्री प्रियंका स्वाइन, महासचिव सुश्री जी अर्चना तथा सहसचिव सुश्री अनुष्का चौरसिया ने अपने पद के दायित्व निर्वहन की शपथ ली। उनके अलावा चिभिन्न कक्षा प्रतिनिधियों ने भी शपथ ली जिनमें एमएससी अंतिम वर्ष की प्रतिनिधि शुभाश्री महापात्रा, एमएससी प्रथम वर्ष की प्रतिनिधि जदला सुप्राजा, बीएससी चतुर्थ वर्ष की प्रतिनिधि सिफत, बीएससी तृतीय वर्ष की प्रतिनिधि इशा ठाकरे, बीएससी द्वितीय वर्ष के प्रतिनिधि तेजस्वी त्रिपाठी तथा बीएससी प्रथम वर्ष की प्रतिनिधि सुश्री गुलशन अरा शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे