रायपुर

झेरिया यादव समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 16 को
13-Feb-2025 6:14 PM
झेरिया यादव समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 16 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 फरवरी। झेरिया यादव समाज के संयुक्त तत्वाधान में 16 फरवरी को दिवसीय प्रदेश स्तरीय आदर्श सामुहिक विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, एवं सम्मान समारो का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम रविवार, सुबह 11 बजे से दो पाली में यादव सामाजिक भवन महादेवघाट रायपुरा रायपुर में होगा।

छत्तीसढ़ झेरिया यादव समाज के अध्यक्ष सुन्दर लाल यादव ने बताया कि 16 फरवरी 2025 को होने वाले कार्यक्रम में झेरिया यादव समाज की एकता को सशक्त बनाने आर्थिक, शैक्षणिक तथा सामाजिक विकास  रूढि़ प्रथा को समाप्त कर नवीन तथा रचनात्मक प्रथा का सृजन करना है।

इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए विवाह योग्य युवक-युवतियों का आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके में प्रदेश भर के प्रबंधनकारिणी सदस्यों, जिला, ब्लॉक परिक्षेत्र महानगर एवं समाज के आजीवन सदस्य के दस से बारह हजार यादव बन्धु अपनी उपस्थिति देगें। इस मौके पर समाज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट