रायपुर
नशे में धुत ड्राइवर खंबे से टकराकर ही रूका
13-Feb-2025 6:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 फरवरी। यह हादसा गुढिय़ारी में आज शाम हुई। करीब 4.30 बजे भारत माता चौक से केनरा बैंक के सामने तक यह छोटा हाथी वैन सीजी 04 पीटी 6188 अनियंत्रित होकर इस हालत तक जा पहुंचा । ड्राइवर यह करीब 200 मीटर दूर तक इसी हालत में चलाता रहा। और बैंक के सामने जाकर खंभे से भिडक़र ही रू का।
ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। इस दौरान उसने कई ठेलों को ठोका। और 4-5 राहगीरों को हल्की चोट पहुंचाया। खंबे से टकराकर रुकने के बाद लोगों ने उसे पकडक़र पुलिस को सौंपा। इस मामले में प्रोफेसर कॉलोनी पुरानी बस्ती निवासी विनोद वर्मा ने गुढिय़ारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस वैन चालक की ठोकर से एक्टिवा सवार विनोद दूर छिटककर घायल हो गया था। पुलिस ने वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इनमे से कुछ घायल गंभीर अवस्था में मेकाहारा भर्ती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे