रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 फरवरी। संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के प्रमुख उज्जवल दीवान के नेतृत्व में पुलिस परिवार के सदस्यों ने मामले को लेकर बुधवार को सांसद भोजराज नाग के दुर्व्यवहार का विरोध किया । 09 फरवरी को भानुप्रतापपुर में नाग ने थानेदार के साथ बदतमीजी से पेश आए थे।
दीवान ने कहा कि जो जवान 24 घंटे दिन रात छत्तीसगढ़ में शांति, अमन लाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर काम कर रहे हैं उनमें से एक जांबाज निरीक्षक रामेश्वर देशमुख जो 100 से ज्यादा नक्सली एनकाउंटर में लगभग 60 नक्सलियों को ढेर कर चुके हैं और सांसद भोजराज नाग ने उनकी वीरता व साहस को नीचा दिखाने का प्रयास किया है। देशमुख को राष्ट्रपति वीरता पदक व और अन्य पदकों से उन्हें सम्मानित किया गया था। वह अपनी ड्यूटी के दौरान शालीनता से बात कर रहा था। सांसद बेवजह बदतमीज कह रहे हैं वसुलीबाज कह रहे हैं, सांसद भोजराज नाग की सारी बदतमीजी वीडियो में देखी जा सकती है।
सांसद ने थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख को गाडिय़ों से वसूली कर रहे हो कहा । इतना ही नहींथाने के अंदर सांसद भोजराज नाग का एक समर्थक पुलिस कर्मियों को लाइन से खड़े करके झापड़ करने की बात कह रहे। दीवान ने कहा कि सांसद की यह गुंडागर्दी हम सहन नहीं करेंगे और इसका संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ घोर विरोध करेगा। यदि सांसद भोजराज नाग वीडियो जारी कर और लिखित में पुलिसकर्मियों से माफी नहीं मांगेंगे तो आचार संहिता समाप्त होने के बाद कांकेर सांसद भोजराज नाग के खिलाफ संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ कांकेर से लेकर दिल्ली तक मोर्चा खोलेगा। संघ के समस्त सदस्य धरना प्रदर्शन करेंगे इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
इनके अलावा निर्मला कोमरे, पार्वती तेता, चांदनी भुआर्य, खुशबू ठाकुर ने सांसद के व्यवहार से आहत है वे मांफी मांगे। इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस परिवार के महिला सदस्य उपस्थित रहे।