रायपुर
locanto app के माध्यम से करते थे लड़कियां बुक
डीआरआई के वकील के लिए 27 हजार में बुक हुई थी युवती
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी। पुलिस ने देह व्यापार संचालित करने वाले लगभग 1 दर्जन एजेंटस को गिरफ्तार किया है। ये लोग तेलीबांधा एवं सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित होटलों मे देहर व्यापार कराते हैं।इसके लिए अलग - अलग राज्यों सहित विदेशी युवतियों को रायपुर बुलाया जाता था। वीआईपी रोड में 5 फरवरी को हुई सडक़ दुर्घटना के बाद से फरार आरोपी जुगल कुमार पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। वहीं रायपुर के एजेंट जुगल कुमार, रवि ठाकरे एवं जागेन्द्र उके उर्फ मोहन के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में भी धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 का अपराध दर्ज है ।
पुलिस ने बताया कि व 05-06 फरवरी की दरम्यानी रात व्ही.आई.पी. मेन रोड फ्लावर वैली अमलीडीह जाने वाले रोड में कार क्रमांक सी जी/10/एफ ए/5046 के चालक द्वारा शराब के नशे में अपनी कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक्टिवा वाहन में सवार 3 व्यक्तियों को चोट आने पर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान एक व्यक्ति अरूण कुमार विश्वकर्मा की मृत्यु हो गई। प्रार्थी शाहरूख खान की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 83/25 धारा 281, 125(ंए), 110, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
तेलीबांधा पुलिस द्वारा कार में सवार आरोपिया युवती सहित आरोपी भावेश आचार्य (39) निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा अपने रिश्ते के बारे में न बताकर लगातार पुलिस टीम को गुमराह कर रहे थे। कड़ाई से पूछताछ में युवती ने बताया कि वह उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है, जो जुगल कुमार के बुलाये जाने पर मुंबई से रायपुर आकर एक होटल में रूकी थी। इसके साथ ही आरोपी भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि वह देह व्यापार के दलाल जुगल कुमार से मोबाईल फोन पर संपर्क कर युवती बुलाने बोला था, जिस पर जुगल कुमार रायपुर बुलाया गया था। भावेश आचार्य ने इसके एवज में जुगल कुमार को 27,000/- रूपये दिए गए थे।
पुलिस की एक बड़ी टीम ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद देह व्यापार में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान रवि ठाकरे उम्र 55 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर। जागेन्द्र उके उर्फ मोहन पिता हरि उके उम्र 29 साल निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढिय़ारी रायपुर को गिरफ्तार किया। इन लोगों ने पूछताछ में इन्होंने अपने साथी जुगल शर्मा सहित अन्य के साथ मिलकर locanto app के माध्यम से अपने ग्राहकों को युवतियों का फोटो व रेट उपलब्ध कराना भी बताया गया। दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी रवि ठाकरे एवं जागेन्द्र उके उर्फ मोहन से इस व्यापार में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर प्रकरण में रवि ठाकरे 55 आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द टिकरापारा । जागेन्द्र उके उर्फ मोहन 29 हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढिय़ारी। बृजेश साहा 35 अम्बिकापुर सरगांव थाना गांधी नगर हाल पता कमल विहार सेक्टर 07, थाना टिकरापारा। मोह. साजिद 28 ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा हाल पता गली नं. 01 रियाज का मकान मोतीनगर संतोषी नगर टिकरापारा। दिनेश लिलवान 30 देवपुरी कुर्सी फैक्ट्री के बगल कृष्णा पुरी टिकरापारा। शेख इमरान 34 निवासी सलानी नगर गली नं. 03 संजय नगर टिकरापारा।
अमित सोनी 28 पुरानी बस्ती सोनार पारा थाना पुरानी बस्ती। रमेन्द्र पाठक 32 रायपुरा सत्यम विहार गली नं. 02 आटा चक्की के पास डीडी नगर। शेख नूरूल हक 49 चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा। दुर्गेश पनागर 25 रविदास नगर वार्ड नं. 04 पीजी कॉलेज के पीछे कोतवाली कवर्धा। जुगल कुमार राय 39 पता दमदमा पोस्ट नहाटा थाना गोपाल नगर नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल। हाल पता अशोक नगर ट्रांसफार्मर के पास गुढिय़ारी। न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया तथा आरोपी बृजेश साहा का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है।










