रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार से सरकार के दूसरे बजट में लिए जाने वाले नवीन मद ये प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चाएं शुरू कर दी है। पहले
मंत्री रामविचार नेताम के साथ आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक विभाग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण के प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की। इस मौके वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
इनके बाद टंक राम वर्मा के साथ उनके विभागों राजस्व, आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण से सम्बंधित मुख्य बजट के प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया।इस मौके पर वित्त सचिव मुकेश कुमार बंसल, राजस्व सचिव अविनाश चम्पावत, खेल एवं युवा कल्याण सचिव हिमशिखर गुप्ता सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
वे आज देर शाम तक मंत्री लखन देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, विजय शर्मा के प्रस्ताव को भी अंतिम रूप देंगे ।