रायपुर
युवा को इंदिरा-प्राईड ऑफ छत्तीसगढ़ सम्मान
12-Feb-2025 6:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 फरवरी। पुणे की शैक्षणिक संस्थान इंदिरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस ने अपने आउटरीच प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों और संचालकों का सम्मान का किया। इस कार्यक्रम में रायपुर की प्रसिद्ध निशुल्क शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था युवा को इंदिरा- प्राईड ऑफ छत्तीसगढ़ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श राजपाल यादव ने युवा के संस्थापक श्री एम राजीव को उनके पिछले पच्चीस वर्षों की नि:स्वार्थ सेवा और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में नीलेश महादेव क्षीरसागर, कलेक्टर, कांकेर के अलावा छत्तीसगढ़ के तमाम नामी शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे