रायपुर
केन्द्रीय मंत्री जोशी ने बताया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी एक दिन के प्रवास पर रायपुर पहुंचे। वे केंद्रीय बजट की विशेषताओं राहतों को लेकर पत्रकार वार्ता के साथ बुद्धिजीवी सम्मलेन को संबोधित करने आए थे। उनके साथ डिप्टी सीएम अरूण साव, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल भी रहे।
पत्रकारों से चर्चा में जोशी ने कहा —2025 के बजट लेकर लोगों के बीच सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। इस बजट को लेकर लोक सभा में चर्चा भी किया गया था। इस बजट में विकसित भारत के लिए अच्छा बजट साबित होगा।
बजट के माध्यम से लोगों को सीधा लाभ देने मध्यम वर्ग को 12 लाख तक की आय में 0 टैक्स देकर राहत दी है। वहीं किसानों के लिए अन्न दाता योजना के तहत अन्न दाता कल्याण योजना से 100 जिलों में जहां उत्पादन कम है वहां उत्पादन को बढ़ावा देने और युवा समर्थन को बढ़ावा दिया जाएगा।
स्कूलों में बच्चों को रिसर्च को बढा़वा देने अटन रिक्रिटीग लैब, ग्रामिण आंचलों के स्कूलों में ब्राड बैंक शुरू किया जाएगा। एसएसएमई के माध्यम से क्रेडिट गारंटी के तहत 5 से 10 करोड़ दिया जाएगा। स्टार्टअप नम्बर को बढ़ाने 10 हजार करोड़ का प्रवाधान किया गया है। जोशी ने बताया कि इंफ्राट्रक्चर को बढ़ावा देने 2024 में 2 हजार करोड निवेश किया गया था जिसे बढ़ा कर अब 11 लाख करोड़ किया जाएगा।
वहीं टैक्स के नियमों में सरलीकरण का प्रस्ताव लोक सभा में प्रस्तुत किया इससे छत्तीसगढ़ में 12 लाख लोगों को 0 टैक्स का सीधा फायदा मिलेगा।
50 हजार अटल टिकरिंग लैब स्कूलों में शुरू होगा। मेडिकल कॉलेज के लिए अगले पांच सालों में सीटों को बढय़ा जाएगा। 21 हजार करोड़ रूपए रिसर्च के लिए प्रावधान होंगे। टेक्रोलाजी रिसर्च के लिए 10 हजार करोड़ और फेलोसिप को बढ़ावा दिया जाएगा।
आनलाईन मार्केटिंग कर्मचारियों के लिए इंश्योरेंस स्कीम और श्रम पोर्टल के माध्यम से हेल्थ जन आरोग्य योजना से जोड़ा जाएगा। प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव नंदन जैन, नरेश गुप्ता अमित चिमनानी उपस्थित रहे।