रायपुर

मंदिर हसौद में फर्जी मतदान के शक में युवक की पिटाई, शाम मोहल्ले में बवाल
12-Feb-2025 6:49 PM
मंदिर हसौद में फर्जी मतदान के शक में युवक की पिटाई, शाम मोहल्ले में बवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 फरवरी। मंगलवार को मतदान के दौरान वोट डालने गए शख्स को फर्जी मतदान करने के शक में सिद्धी विनायाक कालोनी कमल विहार निवासी योगेश मिश्रा की युवकों ने पिटाई कर दी।

योगेश मिश्रा पहले मंदिर हसौद में रहता था। जहां उसका मतदाता सूची में नाम जुड़ा हुआ है। कल मतदान था। इसलिए योगेश मिश्रा वोट डालने मंदिर हसौद शासकीय कन्या शाला में गया था।जहां गांव के रहने वाले लच्छन निर्मलकर, घनश्याम साहु, सुभांषु साहु, मनीष साहु ने उसे फर्जी वोट डालने के शक में स्कूल परिसर में उसकी पिटाई कर दी। योगेश मिश्रा ने इस बात कि शिकायत मंदिर हसौद थाना में दर्ज कराई।

उधर कल शाम अश्वनी नगर में भी मतदान के दिन वोट डालने अपने पूर्व निवास गए शेखर अख्तर को मोहल्ले के बदमाश युवकों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर कड़ा, बत्ता से हमला कर दिया। अख्तर ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई कि वह आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द में रहता है। कल नगरीय निकाय चुनाव होने से वह अपने पुराना निवास अश्वनी नगर मतदान करने गया था। जहां रात 8.30 बजे वह कासिम किराना दुकान के सामने अपने पूर्व परिचित के आला ठाकुर के साथ बैठा था। तभी मोहल्ले का लडक़ा गजनी आया और उसे देख कर जबरन गाली गलौज कर रहा था। जिसे मना करने पर वह वहां से चला गया था।

 जो कुछ देर बाद गजनी, सीमा अपने अन्य साथियों के  साथ वहां आ गया। और  जान से मारने की धमकी देकर वहीं पड़े बत्ते से हमला कर दिया। और सीमा ने ईंट से मारपीट किये । इसे देख बीच बचाव करने आए आला ठाकुर के साथ भी हाथ मुक्का से हमला कर दिया।


अन्य पोस्ट