रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 फरवरी। हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी दोन्देखुर्द में निवासरत 300 से अधिक लोगों के नाम बिना किसी वैध कारण के पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इससे कॉलोनीवासियों में नाराजगी जताई है।
सभी ने विगत पंचायत चुनाव लोकसभा, विधानसभा चुनाव में मतदान किया है परंतु बिना किसी सर्वे के बिना किसी वैध कारण के पंचायत चुनाव 2025 में कुछ लोगों का नाम मतदाता सूची हटा दिया गया है। वहीं एक ही परिवार के सदस्यों के अलग-अलग वार्ड होने से भविष्य कई कठिनाई आ सकती हैं।
ग्राम पंचायत दोंदेखुर्द के वार्ड -8 की जांच करवाई जाए, दोषियों पर कार्यवाही सभी का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाए ताकि वे अपने वैधानिक अधिकार का उपयोग कर सके। मतदाता सूची में नाम नहीं जोडऩे पर वार्ड 8 के अन्य मतदाताओं द्वारा चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। इस तरह की त्रुटियां न केवल राजनीतिक पार्टियों के बीच अपितु मतदाताओं के बीच भी संदेहों को जन्म देती है तथा निष्पक्ष चुनाव होने पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है।