रायपुर

कुम्भ स्नान करने गए दंपत्ति के घर चोरी , पुजारी के घर भी हाथ साफ किया, पौने चार लाख ले गए
12-Feb-2025 4:18 PM
कुम्भ स्नान करने गए दंपत्ति के घर चोरी , पुजारी के घर भी हाथ साफ किया, पौने चार लाख ले गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 फरवरी। शहर में सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती इलाके में कल, परसो दो घरों में चोरी हो गई। अज्ञात चोर सूने मकान से नगदी ,जेवर कुल 3.65 लाख रूपए की चोरी कर ले गए। परिवार के लोग प्रयागराज कुम्भ स्नान और पूजा कार्यक्रम में गए हुए थे।

कुकुरबेडा आमानाका निवासी नंदा तिवारी ने कल शाम सरस्वती नगर थाना जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने रिपोर्ट में बताया कि  वे परिवार के साथ 7 की रात 10 बजे घर में ताला लगाकर परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में गए थे। जो तीन दिन बाद 10 की सुबह घर वापस आए तो देखा की  घर के अंदर हाल के पीछे का दरवाजा खूला हुआ था और सभी कमरों का सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखा  स्टील का आलमारी टुटा हुआ था। आलमारी में रखे सोन का 3 मंगलसूत्र,  6 अंगूठी, 1 जोडी कान का झुमका,  टाप्स, गले का नेकलेस, चैन, चांदी का पायल, कांसे का सामान नगदी  70,000 रूपए जो आलमारी में रखे थे नहीं थे।  उसे 7 से 10 के बीच कोई अज्ञाम चोर सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी कर ले गए।

कल रात पुरानी बस्ती इलाके के खल्लारी नगर भाठागांव में एक पुजारी के मकान में चोरी हो गई। दंपत्ति घर में ताला लगाकर पूजा कार्यक्रम में गया हुआ था। इस दौरान उसके सूने मकान में चोरी हो गई। महेंद्र तिवारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वे 10 की शाम को परिवार सहित इन्द्रप्रस्थ सरोना पूजा कार्यक्रम में गये थे। 11 की सुबह पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी की उसके घर में चोर लोग घुसे हैं। मेन गेट का ताला ताला टूटा हुआ है। और चोर को छत के रास्त भाग गए। तब महें्रद तिवारीने घर आकर देखे तो मेन दरवाजा एवं अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखे तो आलमारी खुला था। आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर नेकलेस, टाप्स, मंगलसूत्र नगदी 70,000 रू कुल 1,15,000 के सामान नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर मेन गेट का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश कर जेवर,नगदी चोरी कर छत के रास्ते भाग निकले। 

घर के सामने गांजा पीने से रोका,तो लडक़ों ने कड़ा से सिर फोड़ा

घर के सामने गांजा पीने से मना करने पर मनीष महरा ने श्रीलंकापारा चंदनडीह का निवासी भोपाल मिश्रा को जान से मारने की धमकी देकर हाथ में पहने कड़ा से हमला कर दिया। भोपाल मिश्रा ने इसकी रिपोर्ट आमानाका थाना में दर्ज कराई कि कल रात मोहल्ले का मनीष महरा अपने साथीयों के साथ घर के सामने आकर गंजा पी रहे थे। जिसे भोपाल मिश्रा के मना करने पर वे लडक़े भडक़ गए और तू कौन होता है। मना करने वाला कहकर अपने हाथ में पहने कड़ा से उसपर हमला कर दिया। इस हमले में भोपाल मिश्रा के सिर में चोट आई। पुलिस ने शिकायत पर मनीष महरा और उसके साथियों के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 3-5 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट