रायपुर

नेता-अफसरों ने भी डाला वोट, बताया वोट कितना महत्वपूर्ण, बुजुर्गों ने मतदान व्यवस्था को सराहा
11-Feb-2025 6:37 PM
नेता-अफसरों ने भी डाला वोट, बताया वोट कितना महत्वपूर्ण, बुजुर्गों ने मतदान व्यवस्था को सराहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 फरवरी। मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। इसी तरह जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने पंडरी स्थित वन विभाग के कार्यालय में बने केन्द्र में मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।  शासकीय माधव राव सप्रे विद्यालय, बूढ़ापारा रायपुर स्थित मतदान केंद्र में  84 वर्षीय नरेंद्र कुमार जैन ने मतदान किया। श्री जैन मतदान केंद्र में की गई व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया।


अन्य पोस्ट